Darbhanga News: तबादले के बाद शिक्षकों का विद्यालय में योगदान शुरू

Darbhanga News: स्पेशल ग्राउंड पर शिक्षकों ने तबादला के बाद नव पद स्थापित विद्यालय में सोमवार को योगदान किया.

Darbhanga News: दरभंगा. स्पेशल ग्राउंड पर शिक्षकों ने तबादला के बाद नव पद स्थापित विद्यालय में सोमवार को योगदान किया. इसमें जिले के बाहर एवं जिले के अंदर के शिक्षक शामिल रहे. योगदान के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम देखा गया. खुशी उन शिक्षकों में दिखी, जिनका स्कूल पोस्टिंग मनचाहा हो गया. अर्थात जिनको ऑप्शन के आधार पर नया स्कूल मिला. जबकि कई शिक्षकों में निराशा स्पष्ट झलक रही थी, जिन्हें मनचाहा स्कूल नहीं मिला था. वे अनमने ढंग से योगदान करने स्कूल पहुंचे थे. दूसरी ओर योगदान के पहले दिन सोमवार को अधिकांश शिक्षकों को योगदान प्रपत्र के बिना योगदान करना पड़ा. ई शिक्षाकोष पर इस प्रपत्र को दोपहर बाद अपलोड किया गया. जबकि अधिकांश शिक्षक सुबह 9.30 के आसपास ही भिन्न-भिन्न नव पदस्थापित विद्यालय पहुंचना शुरू कर दिए थे. हालांकि योगदान प्रपत्र पोर्टल उपलब्ध नहीं रहने के कारण थोड़ी असमंजस की स्थिति रही, किंतु बाद में विद्यालय प्रधानों ने नव स्थानांतरित शिक्षकों का योगदान स्वीकृत कर लिया. दोपहर बाद स्थानांतरित शिक्षक के इ शिक्षा कोष पोर्टल पर प्रपत्र डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो गया. विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर रखा है कि इस बार स्थानांतरित शिक्षकों का योगदान तकनीकी रूप से इ शिक्षा कोष पर किया जाएगा. इसके लिए योगदान प्रपत्र पर शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर होना अनिवार्य है तथा इस प्रपत्र को पोर्टल पर अपलोड करने के बाद अपने मूल विद्यालय से स्वत विरमित माने जाएंगे. बहरहाल कई वर्षों के बाद शिक्षकों को स्थानांतरित होकर नए स्थान पर योगदान करने का उल्लास स्पष्ट झलक रहा था. उनका कहना था कि इतने बड़े पैमाने पर शिक्षकों के स्थानांतरण में कुछ ना कुछ समस्याएं आती रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >