Darbhanga News: व्यावसायिक टैक्स में कमी लगातार संघर्ष का परिणाम

Darbhanga News:26 सितंबर 2023 को बिहार नगर पालिका एक्ट संशोधित की धारा चार के तहत व्यावसायिक टैक्स में तीन गुना तक बढ़ोतरी के विरोध का परिणाम सकारात्मक मिला है.

Darbhanga News: दरभंगा. 26 सितंबर 2023 को बिहार नगर पालिका एक्ट संशोधित की धारा चार के तहत व्यावसायिक टैक्स में तीन गुना तक बढ़ोतरी के विरोध का परिणाम सकारात्मक मिला है. लगातार इसके विरुद्ध आवाज उठाने के बाद बिहार सरकार ने डेढ़ दर्जन मकानों का टैक्स तीन गुना से घटाकर डेढ़ से दो गुना कर दिया है. पूर्व पार्षद मधुबाला ने इसका स्वागत की है. कहा है कि शेष अन्य मामले पर भी लड़ाई जारी रहेगी. बतायी कि वह लगातार टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में आंदोलन कर रही है. बतायी कि मंगलवार को बिहार सरकार ने कैबिनेट की बैठक के बाद टैक्स घटाने की घोषणा की है. बतायी कि टैक्स बढ़ोतरी के तुरंत बाद से ही दरभंगा से पटना तक, नगर विकास विभाग और उच्च न्यायालय तक में लड़ाई लड़ी. पर्चा, पंपलेट से लेकर लोगों को जागरूक करने, आंदोलन करने से लेकर प्रमंडलीय आयुक्त और नगर विकास विभाग, पटना में ज्ञापन देने तक का काम किया गया. इसे लेकर शहर में संबंधित 100 करदाताओं के साथ व्यवसायिक टैक्स उपभोक्ता संघ का गठन किया गया. इस माध्यम से भी लगातार लड़ाई जारी रही. पार्षद नवीन सिन्हा ने भी निगम बोर्ड में टैक्स नीति के विरोध में आवाज उठायी. इसके बाद पटना उच्च न्यायालय की भी शरण ली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >