दरभंगा: सहयोग शिविर में नहीं पहुंचे PHE विभाग के कर्मी, आवेदन लेकर पहुंचे लोग लौटे निराश

दरभंगा के तारडीह प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर में पीएचइडी विभाग के पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने से लोगों को भारी परेशानी हुई. वे अपनी समस्याओं के आवेदन जमा नहीं कर सके और निराश लौट गए.

दरभंगा: तारडीह प्रखंड की लगमा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में पीएचइडी के पदाधिकारी या उनके प्रतिनिधि शामिल नहीं हुए. विभागीय कर्मी के मौजूद नहीं रहने से पीएचइडी से संबंधित समस्या लेकर पहुंचे लोगों को आवेदन देने में परेशानी हुई और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा.

शिविर में अन्य विभागों के पदाधिकारी या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे. उन्होंने लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किये. इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े करीब दो दर्जन आवेदन प्राप्त हुए.

PHE कर्मी नहीं रहने पर मुखिया ने जतायी आपत्ति

पीएचइडी के कर्मी के शिविर में मौजूद नहीं रहने पर लगमा पंचायत के मुखिया रामाश्रय चौधरी ने आपत्ति जतायी. उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मी की अनुपस्थिति के कारण पीएचइडी से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को परेशानी हुई.

मुखिया के अनुसार, लोग अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे थे, लेकिन विभागीय कर्मी के नहीं रहने से उन्हें वापस लौटना पड़ा.

कर्मचारियों की कमी का दिया हवाला

इस संबंध में पीएचइडी के जेइ शफीक असरफ ने बताया कि उन्हें दो जगहों का प्रभार मिला हुआ है. वह तारडीह प्रखंड में भी प्रभार के रूप में कार्य कर रहे हैं. उन्होंने विभाग में कर्मचारियों की कमी होने की बात कही.

जेइ ने बताया कि इसके बावजूद कर्मियों को सहयोग शिविर में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था. पोखरभिंडा पंचायत में आयोजित शिविर में विभागीय कर्मी मौजूद थे.

दोबारा आयोजित होगा सहयोग शिविर

शफीक असरफ ने बताया कि सहयोग शिविर दोबारा आयोजित किया जायेगा. इसमें स्वयं उपस्थित रहने का प्रयास करेंगे, ताकि पीएचइडी से संबंधित समस्याओं और आवेदनों का समाधान किया जा सके.

यह भी पढ़ें

दरभंगा: 19-20 सितंबर को रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे 12 से 50 हजार रुपये तक के जॉब ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >