Darbhanga News: डीसीइ में मैथ व साइंस की टैलेंट सर्च परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

Darbhanga News: इसमें छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. परीक्षा चार अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की गई.

Darbhanga News: सदर. दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स तथा सर सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस का आयोजन किया गया. इसमें छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. परीक्षा चार अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की गई. इसे लेकर सुबह से ही परिसर में प्रतिभागी व अभिभावकों की भीड़ जमा रही. मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ संदीप तिवारी ने परीक्षा के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को निखारने के साथ उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती है. समन्वयक डॉ दीप्ति भारती ने बताया कि परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई. उन्होंने परीक्षा संचालन में सहयोग देने के लिए संकाय सदस्यों, तकनीकी टीम के कर्मचारियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया. बताया कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगामी समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >