स्कूलों के 500 मीटर दायरे में नशे पर रोक, हॉटस्पॉट से दवा दुकानों तक छापेमारी

दरभंगा में नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूलों के 500 मीटर के दायरे को ड्रग फ्री जोन घोषित किया जाएगा। साथ ही, नशे के हॉटस्पॉट, दवा दुकानों और अन्य संवेदनशील जगहों पर लगातार निगरानी और छापेमारी की जाएगी।

दरभंगा: जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर की परिधि को ड्रग फ्री क्षेत्र के रूप में सख्ती से लागू किया जायेगा. नशे के हॉटस्पॉट, दवा दुकानों, होटल-लॉज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एनएच किनारे स्थित होटलों पर लगातार निगरानी के साथ छापेमारी की जायेगी. यह निर्देश डीएम कौशल कुमार ने जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक में दिया.

हॉटस्पॉट पर लगातार निगरानी के निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में नशा उन्मूलन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गयी. डीएम ने सहायक औषधि नियंत्रक एवं सभी औषधि निरीक्षकों को नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने मद्यनिषेध विभाग एवं पुलिस के साथ आवश्यकता के अनुसार संयुक्त छापेमारी करने को कहा.

डीएम ने जीएसटी अधिकारियों के साथ भी संयुक्त जांच और छापेमारी कराने का निर्देश दिया.

नौ थाना क्षेत्रों में चिन्हित हॉटस्पॉट पर नजर

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने नगर थाना, विश्वविद्यालय थाना, सदर, बहेड़ा, लहेरियासराय, बहादुरपुर, कोतवाली, विशनपुर एवं बिरौल थाना क्षेत्रों में चिन्हित हॉटस्पॉट पर सतत निगरानी का निर्देश दिया.

उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को लगातार छापेमारी करने को कहा, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके.

नशीली टैबलेट और कफ सिरप की जानकारी जुटाने का निर्देश

बैठक में औषधि निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में आसूचना तंत्र मजबूत करने का निर्देश दिया गया. नशीली टैबलेट, कफ सिरप समेत अन्य मादक पदार्थों की बिक्री और कारोबार से जुड़ी जानकारी जुटाने तथा सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया.

दवा दुकानों की औचक जांच के साथ अधिकारियों को स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर निगरानी करने का भी निर्देश दिया गया.

बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार समेत संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

दो प्राथमिक विद्यालयों की टैगिंग से भड़का आक्रोश, BEO ने किया स्थल निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >