Darbhanga News: बूथों को बनाएं सशक्त, घर-घर करें जनसंपर्क : तिवारी

Darbhanga News: विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में सोमवार को जिला भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान की अध्यक्षता में हुई.

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में सोमवार को जिला भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान की अध्यक्षता में हुई. पश्चिमी भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना के संचालन में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक चुनाव में भाजपा एवं एनडीए को मजबूती प्रदान की है. इस बार भी उनकी सक्रिय भागीदारी से गठबंधन को शानदार सफलता मिलेगी. चुनाव में जीत के लिए तिवारी ने बूथ सशक्तीकरण के अलावा जनसंपर्क पर जोर देते हुए कहा कि घर-घर जाकर कार्यकर्ता लोगों को केंद्र की मोदी एवं राज्य की नीतीश सरकार की उपलब्धियां एवं जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दें. इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय सरावगी, हरि सहनी, सांसद गोपालजी ठाकुर, धर्मशीला गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी सहित भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक के अलावा विभिन्न मोर्चें के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के संयोजक मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संतोष पोद्दार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >