Darbhanga News: एसएसपी ने बिरौल थाना का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Darbhanga News:एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने गुरुवार को बिरौल थाना का निरीक्षण किया.

Darbhanga News: दरभंगा. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने गुरुवार को बिरौल थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान थाना में जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, इश्तेहार पंजी, कुर्की पंजी, कांड दैनिकी पंजी, दागी पंजी, डकैती पंजी, लूट पंजी, गृहभेदन पंजी, ओडी पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल व अंचल पुलिस निरीक्षक के अलावा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. एसएसपी के द्वारा सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ थाना के लंबित कांडों की समीक्षा की गयी. पुलिस कप्तान ने सभी अनुसंधानकर्ता को लंबित कांडों के त्वरित गति से निष्पादन, प्राथमिकी, थाना दैनिकी, आरोप पत्र पंजी संधारित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा थाना में संधारित सभी तख्ती एवं पंजी को अद्यतन रखने, सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >