दरभंगा CM कॉलेज में खेल प्रतियोगिता, प्रधानाचार्य बोले- पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी

सीएम कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई. प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को नियमित शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल करने पर जोर दिया.

दरभंगा बैडमिंटन प्रतियोगिता: खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का मानव जीवन में विशेष महत्व है. शैक्षणिक संस्थानों में इन्हें प्राथमिकता देने से विद्यार्थियों में शारीरिक सक्रियता के साथ अनुशासन, एकाग्रता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आपसी एकता की भावना विकसित होती है. ये बातें सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने बुधवार को कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कहीं. वे बैडमिंटन प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे.

खेल से विद्यार्थियों में विकसित होती है स्वस्थ प्रतिस्पर्धा

प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करते हैं. बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थी लगातार मेहनत करते हैं, जिसका सकारात्मक असर उनके शैक्षणिक प्रदर्शन पर भी पड़ता है. खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रशिक्षण और अनुशासन के साथ एकाग्रता एवं टीम भावना का भी विकास होता है.

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा के साथ खेलों को भी शैक्षणिक संस्थानों की नियमित गतिविधियों में शामिल किया जाना चाहिए. इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा और क्षमता को निखारने का अवसर मिलता है.

खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर डॉ. विभेष को बधाई

प्रो. मुश्ताक अहमद ने कॉलेज में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए डॉ. विभेष चतुर्वेदी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि सीएम कॉलेज पहले से ही खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहा है. कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भागीदारी

कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेल गतिविधियां करायी जा रही हैं. दूसरे दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन सत्र में कॉलेज के शिक्षकों और अन्य कर्मियों ने भी हिस्सा लिया तथा विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया.

कार्यक्रम में प्रो. मयंक श्रीवास्तव, ललित कुमार शर्मा, डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. मिर्जा रोहुल्लाह बेग, डॉ. शशांक शुक्ला, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. कन्हैया कुमार और वसंत कुमार मंडल समेत अन्य मौजूद रहे.

यह भी पढे़ं:

मरीजों को बड़ी राहत: सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में जल्द शुरू होगी ICU सेवा, जानिए कब से मिलेगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pravin kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >