Darbhanga News: छात्र-छात्राओं में कौशल विकास आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

Darbhanga News:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बुधवार को सर्जना निखार शिविर का समापन समारोह लनामिवि के जुबली हॉल हुआ.

Darbhanga News: दरभंगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बुधवार को सर्जना निखार शिविर का समापन समारोह लनामिवि के जुबली हॉल हुआ. कार्यक्रम का आरंभ नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा, अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा, लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल, पूजा कश्यप, विभाग प्रमुख अमृत झा एवं विभाग छात्रा प्रमुख तेजस्विता पांडे ने दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि छात्र-छात्राओं में कौशल विकास आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. इसे अभाविप, दरभंगा इकाई द्वारा चलाया जा रहा है. यह शिविर उत्तर बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. सुझाव दिया कि ऐसे कार्यक्रमों का विस्तार अन्य जिलों में भी होना चाहिए.

स्वरोजगार और स्वावलंबन का उत्कृष्ट उदाहरण है शिविर- कुलपति

कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह शिविर स्वरोजगार और स्वावलंबन का उत्कृष्ट उदाहरण है. इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का विकास हो रहा है.

भारतीय संस्कृति में नारी को सदा से सर्वोच्च स्थान प्राप्त- डॉ शुक्ल

परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदा से सर्वोच्च स्थान प्राप्त है. मिथिला की परंपरा में शक्ति की उपासना होती रही है. सर्जना निखार शिविर उसी परंपरा का जीवंत प्रतीक है. संगठन की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा ने कहा कि यह शिविर छात्राओं के भीतर छुपी प्रतिभा को सामने लाकर उन्हें समाज में अपनी पहचान बनाने का अवसर देता है. उन्होंने छात्राओं से कहा कि सोशल मीडिया की आभासी दुनिया से निकलकर वास्तविक जीवन में कदम रखना ही सफलता की कुंजी है.

प्रशिक्षित होकर अनेक छात्राएं कौशल के बल पर स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर- अमृत

विभाग प्रमुख अमृत झा ने कहा कि शिविर से प्रशिक्षित होकर अनेक छात्राएं आज अपने कौशल के बल पर स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर हैं. इससे पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप ने प्रस्तावना प्रस्तुत की. कहा कि सर्जना निखार शिविर का आयोजन लगातार 19 वर्षों से हो रहा है. इसमें छात्राओं की प्रतिभा को निखारकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. संचालन वैष्णवी कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन तेजस्विता पांडे ने किया. मौके पर योग प्रशिक्षक अनू कुमारी, कंप्यूटर प्रशिक्षक राहुल कुमार सिंह और विपिन कुमार, व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षक डॉ सत्येंद्र झा, डॉ आरएन चौरसीया, पत्रकारिता प्रशिक्षक संतोष दत्त झा और राघव झा, नृत्य प्रशिक्षक रवि सिंह, संगीत प्रशिक्षक हिमांशु झा और सोन दास, स्पोकेन इंग्लिश प्रशिक्षक राजा झा, मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षक दर्शन कुमार, मेहंदी प्रशिक्षिका रिंकी शर्मा, फाइन आर्ट प्रशिक्षिका आकांक्षा झा और कविता कुमारी, सिलाई प्रशिक्षिका निक्की कुमारी, ब्यूटिशन प्रशिक्षिका रितु कुमारी और ईशा कुमारी को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य, जिला प्रमुख डॉ आकाश अवस्थी, प्रांत शोध कार्य संयोजक उत्सव पराशर, प्रियांशु चौधरी, नवनीत रंजन, सत्यम झा, शिव सुंदर सिंह, मनोहर मिश्रा, विकास झा, अभिषेक चौधरी, विकास कुमार, नीली रानी, करीना कुमारी, कुमारी खुशी, संजीव कुमार, शशिभूषण यादव, सूर्यकांत सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >