Darbhanga News: कमीशंड इवीएम, वीवीपैट भंडारण व डिस्पैच सेंटर के लिए स्थल चयनित

Darbhanga News:विधानसभा चुनाव को लेकर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए इवीएम की कमीशनिंग, कमीशंड इवीएम, वीवीपैट भंडारण व डिस्पैच सेंटर के लिए स्थल चयन कर लिया गया है.

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव को लेकर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए इवीएम की कमीशनिंग, कमीशंड इवीएम, वीवीपैट भंडारण व डिस्पैच सेंटर के लिए स्थल चयन कर लिया गया है. कुशेश्वरस्थान विस के लिए डिस्पैच सेंटर नंद किशोर उच्च विद्यालय सतीघाट, गौड़ाबौराम के लिए श्रीकृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल बिरौल व बेनीपुर के लिए प्लस टू जयानंद उच्च विद्यालय बहेड़ा को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. वहीं अलीनगर विस के लिए प्लस टू जनता उच्च विद्यालय शिवनगर घाट, दरभंगा ग्रामीण के लिए बाजार समिति, दरभंगा शहरी के लिए कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय का परीक्षा भवन, हायाघाट के लिए आइटीआइ रामनगर, बहादुरपुर के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कादिरबाद, केवटी के लिए पीएम श्रीकेंद्रीय विद्यालय वायुसेवा स्थल, जाले विधानसभा क्षेत्र के लिए दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज मब्बी को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. इवीएम-वीवीपैट के प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विधानसभावार भंडारण संबंधित कमीशनिंग स्थल पर किया जायेगा. इवीएम, वीवीपैट के भंडारण को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप स्थल पर ससमय ब्रजगृह का निर्माण करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >