समीक्षा बैठक से गायब दो आवास सहायकों को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

बेनीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर दो आवास सहायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. दोनों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिससे प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है.

Darbhanga News: बेनीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार ने समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने पर दो आवास सहायकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्होंने बताया कि सूचना दिए जाने के बावजूद संबंधित कर्मी बैठक में उपस्थित नहीं हुए. दोनों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

Benipur News: दो आवास सहायकों को जारी हुआ नोटिस

बीडीओ राहुल कुमार ने बताया कि महिनाम एवं पोहद्दी पंचायत के आवास सहायक बृज मोहन चौपाल तथा शिवराम एवं सझुआर पंचायत के आवास सहायक हरे कृष्णा चौधरी समीक्षा बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

24 घंटे में मांगा गया स्पष्टीकरण

कार्यालय की ओर से दोनों कर्मियों को 24 घंटे के भीतर अपना लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है. समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

क्षेत्र में रहकर कार्य करने का निर्देश

बीडीओ ने कहा कि सभी कर्मी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में रहकर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें और नियमित रूप से प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं. क्षेत्र से गायब पाए जाने या कार्य में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कार्यालय में मचा हड़कंप

बीडीओ के इस सख्त रुख के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप का माहौल है. अधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने तथा सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई है.

यह भी पढ़ें: सीएम कॉलेज में नई शिक्षा नीति की बड़ी शुरुआत, चार वर्षीय बीए-बीएड पाठ्यक्रम का शुभारंभ


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >