जाले. मुरैठा पंचायत के वार्ड-छह निवासी स्व. गोपाल झा की पत्नी मीना देवी ने थाना में मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ एवं लूटपाट का आरोप लगाते हुए छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. नामजद आरोपितों में मिश्रीलाल सहनी, राजा कुमार सहनी, मोनी कुमारी, शोभा कुमारी तथा सांगीता देवी शामिल हैं. आवेदन के अनुसार, आठ जुलाई की रात करीब नौ बजे सभी आरोपित उनकी दुकान पर पहुंचे और लगभग 80 हजार रुपये मूल्य की सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया. आरोप है कि इस दौरान दुकान से पांच हजार रुपये नकद भी लूट लिए गए. पीड़िता ने घटना का कारण अविनाश ठाकुर को सामाजिक स्तर पर सहयोग करना बताया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. कांड की जांच एसआई शिवजी सिंह कर रहे हैं.
दुकान में तोड़फोड़, मारपीट व लूटपाट का आरोप, छह नामजद पर प्राथमिकी
जाले. मुरैठा पंचायत के वार्ड

सामाजिक सहयोग करने पर जाले में बवाल, दुकान में घुसकर तोड़फोड़ मामले में पांच पर केस दर्ज