शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से दुष्कर्म

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला महिला थाना में दर्ज करवाया गया है.

दरभंगा. शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला महिला थाना में दर्ज करवाया गया है. आवेदन में बताया गया है कि तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के पिपराही गांव का एक युवक जनवरी 2024 में गांव के बगल के पुल के पास अकेले में बच्ची को देखा और झांसा देकर दोस्ती कर ली. उसके बाद कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा. इसका विरोध नाबालिग बच्ची ने की तो शादी का प्रलोभन दे दिया. जब बच्ची ने शादी का दबाव बनाया, तो वह पिछले महीने गांव छोड़कर फरार हो गया. काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं मिली. मजबूर होकर महिला थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है. महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में धारा 183 का बयान दर्ज करवाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >