Darbhanga News: दरभंगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा इकाई की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में हुई. इसमें संगठन द्वारा हर वर्ष ग्रीष्मावकाश में आयोजित होने वाले सर्जना निखार शिविर के इस वर्ष आयोजन पर चर्चा हुई. कहा गया कि सर्जना निखार शिविर वर्ष 2006 से लगातार आयोजित हो रहा है. शिविर गर्मी छुट्टी में एमआरएम कॉलेज में होती है. इसमें नौंवी एवं उससे ऊपर की छात्राएं, महिलाएं सहभागिता लेती है. इसमें ब्यूटीशियन, योगा, कम्प्यूटर, मेहंदी, पेंटिंग, ज्वेलरी क्राफ्ट, संगीत, इंग्लिश स्पोकन, नृत्य आदि डेढ़ दर्जन विषयों का प्रशिक्षण योग्य शिक्षकों द्वारा दिया जाता है. निर्णय लिया गया कि इस साल भी इसका आयोजन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
