सरेआम युवती से बाजार में छेड़खानी

थाना क्षेत्र के बलिया रोड में बैंक के नजदीक एक शिक्षिका की बहन के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला समाने आया है.

बिरौल. थाना क्षेत्र के बलिया रोड में बैंक के नजदीक एक शिक्षिका की बहन के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला समाने आया है. बताया जाता है कि छेड़खानी की खबर स्थानीय लोगों तक पहुंची, तो उन लोगों ने पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस तक खबर पहुंच नहीं सकी. बताया जाता है कि दो युवती सबजी लाने के लिए बलिया रोड से सब्जी मंडी जा रही थी. इसी दौरान उनके साथ छेड़खानी की गयी. मनचले ने उन्हें बलिया रोड बंधन बैंक के नजदीक से सब्जी मंडी पुल तक अश्लील हड़कत का प्रयास किया. वहां के कुछ स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया. इसके बाद छेड़खानी करनेवाले भाग गए. यह घटना स्थानीय लोगों की चिंता का विषय बन गई. लोगों में नाराजगी भी है. इस बावत थानाध्यक्ष के सरकारी नंबर पर संपर्क करने पर बताया गया कि थानाध्यक्ष अभी नहीं है. यह जानकारी देनेवालें ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >