दरभंगा: नरैहिया फोरलेन पर सड़क हादसा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ड्राइवर की मौत

दरभंगा के सारामोहनपुर निवासी चालक महेश प्रसाद यादव की नरैहिया फोरलेन पर सड़क हादसे में मौत हो गई. ट्रक की टक्कर के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. पढ़ें पूरी खबर…

दरभंगा से अशोक झा की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा के सारामोहनपुर निवासी महेश प्रसाद यादव की शुक्रवार अहले सुबह नरैहिया फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार में कोहराम मचा है.

मखाना लेकर लौट रहे थे महेश

जानकारी के अनुसार महेश प्रसाद यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी के मखाना प्रतिष्ठान में चालक के रूप में कार्यरत थे.

बताया गया है कि वह महिंद्रा एक्सयूवी वाहन से पूर्णिया से मखाना लेकर लौट रहे थे. इसी दौरान नरैहिया फोरलेन पर तेज रफ्तार बारह चक्का ट्रक ने पीछे से उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि महेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया.

शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

25 वर्षों से कर रहे थे नौकरी

स्थानीय लोगों के अनुसार महेश प्रसाद यादव पिछले करीब 25 वर्षों से विधायक के यहां चालक के रूप में कार्यरत थे. वह अपने व्यवहार और मेहनत के कारण इलाके में काफी लोकप्रिय थे.

उनके चार पुत्र हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं. परिवार की जिम्मेदारी महेश के कंधों पर थी. अचानक हुई इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >