Darbhanga News: शिवगंगा में डूबने से समस्तीपुर की महिला की मौत

Darbhanga News:सावन की तीसरी की पूर्व संध्या पर रविवार को शिवगंगा में स्नान कर रही एक महिला की डूबने से मौत हो गई.

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. सावन की तीसरी की पूर्व संध्या पर रविवार को शिवगंगा में स्नान कर रही एक महिला की डूबने से मौत हो गई. मृतका की पहचान समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना अंतर्गत बंगरहट्टा निवासी वसंत झा की पत्नी विध्यावासिनी देवी (55) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार महिला शिवगंगा के उत्तरी भाग में स्नान कर रही थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवगंगा की सीढ़ी पर काई रहने के कारण उसका पांव फिसल गया. वह गहरे पानी में चली गयी जिससे उसकी मौत हो गई. घाट पर मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो हल्ला किया. इस पर आसपास के लोग व थानाध्यक्ष अंकित चौधरी पहुंचे. महिला को पानी से निकाला. उसे पीएचसी कुशेश्वरस्थान में भर्ती किया, जहां चिकित्सक डॉ तरुण कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस साल के श्रावणी मेला में इससे पहले पहली सोमवारी को धर्मशाला के छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी, वहीं दूसरी सोमवारी को शिवगंगा में स्नान के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई थी. श्रावणी मेला में एक के बाद एक लगातार हो रही मौत की घटना से लोग सकते में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >