सड़क हादसे में एलआइसी एजेंट की मौत

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज में मुख्य सड़क पर टेंपो व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

दरभंगा. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज में मुख्य सड़क पर टेंपो व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. सोमवार की सुबह पत्नी के साथ सैदनगर मोहल्ला निवासी श्यामा प्रसाद सरकार डीएमसीएच जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही टेंपो से धक्का लग गया. श्यामा प्रसाद सरकार की सड़क पर बाइक पलट गई. बाइक से नीचे गिरने पर वह बेहोश हो गये. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके शरीर पर किसी तरह का चोट व खरोंच का निशान नहीं था. अनुमान लगाया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं कुछ पता चल पायेगा. श्यामा प्रसाद सरकार एलआइसी आफ इंडिया के एजेंट थे. वह एजेंट के चेयरमैन क्लब के मेंबर थे. उनकी पत्नी डीएमसीएच में परिचारिका के पद पर कार्यरत हैं. कुछ माह पूर्व हीं सैदनगर मोहल्ला में मकान बनाकर रह रहे थे. उन्हें दो पुत्री है. दोनों पुत्री इंजीनियरिंग की पढ़ाई बिहार से बाहर कर रही है. घटना की सूचना पर भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी. सोमवार की शाम कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >