Darbhanga News: दरभंगा आने वाले विमान के रद्द होने से बेंगलुरु में यात्रियों ने किया हंगामा

Darbhanga News:शनिवार को बेंगलुरु से दरभंगा आने वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी 327 को रद्द कर दिया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. शनिवार को बेंगलुरु से दरभंगा आने वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी 327 को रद्द कर दिया गया. इस कारण यात्रियों ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर काफी हंगामा किया. स्पाइसजेट के अधिकारियों ने यात्रियों को विमान में खराबी होने की वजह से फ्लाइट को रद्द करने की बात कही. यात्रियों ने वैकल्पिक विमान देने बात कही, तो विमानन कम्पनी के अधिकारियों ने इंकार कर दिया. कंपनी की मनमानी पर पैसेंजरों का धैर्य जवाब दे गया. यात्री काफी उत्तेजित होकर हंगामा करने लगे. काफी मान मनौवल करने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ. इधर, आज कोलकाता रूट पर भी विमानों की आवाजाही ठप रहने से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा. कंपनी के एक कर्मी के अनुसार ऑपरेशन इस्सू के कारण ऐसा हुआ. रविवार से सामान्य रूप से विमानों का संचालन किया जायेगा. आज यहां से कुल 10 जहाजों का आना- जाना हुआ. दिल्ली रूट पर सबसे अधिक छह विमानों की सर्विस दी गयी. वहीं हैदराबाद व मुंबई रूट पर चार प्लेन का आवागमन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >