दरभंगा में आरओबी निर्माण का डीएम ने लिया जायजा, सर्विस रोड और डायवर्सन जल्द पूरा करने का निर्देश

दरभंगा में निर्माणाधीन आरओबी परियोजना की प्रगति पर डीएम कौशल कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं. दिल्ली मोड़ और बाघ मोड़ पर चल रहे सर्विस रोड, नाला निर्माण और रोड डायवर्सन के कार्यों का जायजा लिया गया. परियोजना को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. निर्माणाधीन आरओबी परियोजना के कार्यों में तेजी लाने को लेकर डीएम कौशल कुमार ने रविवार को विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली मोड़ और बाघ मोड़ की ओर सर्विस रोड, नाला निर्माण और रोड डायवर्सन की प्रगति का जायजा लिया. डीएम ने संबंधित अभियंताओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने का निर्देश दिया.

दिल्ली मोड़ और बाघ मोड़ की ओर काम का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डीएम ने दिल्ली मोड़ एवं बाघ मोड़ की ओर चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने सर्विस रोड, नाला निर्माण और रोड डायवर्सन की स्थिति की समीक्षा की. डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और निर्धारित वर्क प्रोग्राम के अनुसार काम पूरा किया जाना चाहिए.

एलसी डायवर्सन के लिए सर्विस रोड जल्द तैयार करने का निर्देश

डीएम ने एलसी डायवर्सन के लिए सर्विस रोड का निर्माण शीघ्र पूरा कराने को कहा. बाघ मोड़ की ओर ड्रेन निर्माण समाप्त कर सर्विस रोड तैयार करने के बाद आरई वाल का काम शुरू कराने का निर्देश दिया गया. उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्माण की गति बढ़ाने को कहा.

दिल्ली मोड़ की ओर कलवर्ट निर्माण जल्द पूरा करने को कहा

दिल्ली मोड़ की ओर तोड़े जा रहे ब्रिज को जल्द हटाकर कलवर्ट निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि डायवर्सन को हर समय मोटरेबल बनाए रखा जाए, ताकि आवागमन में लोगों को परेशानी न हो.

एफसीआइ की ओर सर्विस रोड और पाइल कार्य में तेजी

निरीक्षण के दौरान डीएम ने एफसीआइ की ओर सर्विस रोड तैयार कर पाइल कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया. वहीं कागवा गुमटी से संबंधित सभी एआरएमएस कार्यों को निर्धारित वर्क प्रोग्राम के अनुसार पूरा करने को कहा. निर्माण कार्यों की प्रगति की लगातार निगरानी करने पर भी जोर दिया गया.

रेलवे भाग के डिजाइन को जल्द मंजूरी दिलाने का निर्देश

डीएम ने आरओबी के रेलवे भाग के डिजाइन एवं ड्रॉइंग की अंतिम स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि अनुमोदन मिलते ही रेलवे भाग में निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि पूरी परियोजना को समय पर आगे बढ़ाया जा सके.

निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर सदर, सीओ सदर, संबंधित अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.


ये भी पढ़ें: Samastipur: आदर्श नगर में अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >