Darbhanga News: मिथिला विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का पंजीयन सात से

Darbhanga News: लनामिवि ने चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) में नामांकित छात्रों के ऑनलाइन पंजीयन की तिथि जारी कर दी.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि ने चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) में नामांकित छात्रों के ऑनलाइन पंजीयन की तिथि जारी कर दी. वेबसाइट www.Immu.ac.in पर ऑनलाइन पंजीयन 07 से 21 नवंबर तक होगा. इसके लिए छात्रों को आनलाइन 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा. विवि ने इसको लेकर सभी अंगीभूत व संबद्ध कालेजों के प्रधानाचार्य को पत्र जारी किया है. जारी पत्र में छात्रों से कहा गया है कि आनलाइन पंजीयन के पश्चात, दो प्रिंटेड प्रति निकालकर एक प्रति अपने पास एवं दूसरी प्रति अपने कालेज में पांच दिसंबर तक तक निश्चित रूप से जमा कर देंगे. इस दौरान अभ्यर्थी मेजर विषय को छोड़ अन्य सभी प्रकार की त्रुटि अपने स्तर से ऑनलाइन सुधार करते हुए पंजीयन की प्रक्रिया संपन्न करेंगे. समय-सीमा समाप्त होने के बाद पोर्टल बन्द कर दिया जायेगा. बाद में किसी भी अभ्यर्थियों के किसी प्रकार का सुधार नहीं किया जायेगा. प्रधानाचार्य से कहा गया है कि जिन नामांकित अभ्यर्थियों के कॉमन अप्लीकेशन फॉर्म में माइनर, मल्टी डिसिप्लीनरी, इंटर डिसिप्लीनरी, एसइसी एवं वीएसी विषय अंकित नहीं है, तो कॉलेज अपने डैश-बोर्ड पर अनिवार्य रूप से इसे अपडेट कर देंगे. प्रधानाचार्य अपने कालेज में अध्यापन किये जाने वाले विषय ही नामांकित अभ्यर्थियों से सहमति लेकर माइनर, एमडीसी, आइडीसी विषय कालेज के डैशबोर्ड पर अपडेट करेंगे, ताकि भविष्य में छात्रों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो. साथ ही, अभ्यर्थी द्वारा किए गये त्रुटि सुधार के अनुरूप डैश-बोर्ड में भी संशोधन करना सुनिश्चित करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >