Darbhanga: समय से इलाज व टीकाकरण से बच्चों की मृत्यु दर में आयी कमी

विभिन्न जिलों के चिकित्सा पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को समाप्त हो गया.

दरभंगा. डीएमसीएच के शिशु रोग विभाग तथा राज्य स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जिलों के चिकित्सा पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को समाप्त हो गया. पांच दिवसीय प्रशिक्षण में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, सहरसा और सुपौल जिले के डॉक्टर भाग लिये. समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने की. ट्रेनर डॉ अशोक कुमार के साथ डॉ रिजवान हैदर, डॉ अमित कुमार, डॉ विजय कुमार चौधरी थे. प्रशिक्षण में भाग लेने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों में डॉ मुकेश कुमार, डॉ इशरत परवीन, डॉ अफजाल अहमद, डॉ नीतीश कुमार, डॉ अमरजीत कुमार, डॉ आतिफ जमाल, डॉ धनंजय कुमार, डॉ निरंजन कुमार जायसवाल, डॉ राजीव रंजन, डॉ बृजनंदन प्रसाद, डॉ सुनील कुमार, डॉ सुकृति तथा डॉ अर्चना सिंह शामिल थे. इस दौरान डॉ अशोक कुमार ने कहा कि नियमित टीकाकरण से बच्चों में विभिन्न बीमारियों की रोकथाम होती है. इस दिशा में राज्य ने काफी प्रगति की है. शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है. समय पर टीकाकरण और उचित इलाज से बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >