Darbhanga: पहले बिहार आने से डरती थी अभिनेत्रियां, डबल इंजन की सरकार में कानून का राज स्थापित

बिहार में जब हमलोग फिल्म शूटिंग के लिए आते थे तो हीरोइन आने से मना कर देती थी. कहती थी कि यहां अपहरण हो जायेगा.

सिंहवाड़ा. बिहार में जब हमलोग फिल्म शूटिंग के लिए आते थे तो हीरोइन आने से मना कर देती थी. कहती थी कि यहां अपहरण हो जायेगा. यहां जंगलराज है. मोदीजी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में बिहार में सुशासन का राज स्थापित किया. दरभंगा में एयरपोर्ट बन गया. एम्स बन रहा है. ये बातें शुक्रवार को रामपुरा के एमबीडी इंटर कॉलेज ग्राउंड में भोजपुरी एक्टर सह गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कही. वे निवर्तमान जाले विधायक सह नगर आवास एवं विकास मंत्री जीवेश कुमार के नामांकन के बाद आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि इसी दरभंगा की धरती से प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अपशब्द कहे गये थे. अपशब्द कहने वाले को कांग्रेस ने टिकट दिया है. यहां की जनता इसका जवाब वोट से देगी. रवि किशन ने बीच-बीच में भोजपुरी गीत गाकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन भी किया. उन्होंने जीवेश कुमार से कहा कि जब हमको बुलाइये तो ढोल-मंजीरा की व्यवस्था भी कीजिये. हम शिवभक्त हैं, शिव तांडव करेंगे. सभा को राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, सांसद अशोक यादव आदि ने भी संबोधित किया. मंडल अध्यक्ष भोला राय की अध्यक्षता व जिला महामंत्री विजय चौधरी व कैलाश मिश्र के संचालन में आयोजित सभा में मुखिया संघ के अध्यक्ष पप्पू चौधरी, मिथिलेश यादव, वंशु चौपाल, राजन हिन्दू, मुन्ना चौबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >