Darbhanga News: जयंती पर याद किये गये मैथिली साहित्यकार आचार्य रमानाथ झा

Darbhanga News:आचार्य रमानाथ झा की 120वीं जयंती रविवार को किरण मैथिली साहित्य शोध संस्थान धर्मपुर उजान के तत्वावधान में मनायी गयी.

Darbhanga News: मनीगाछी. आचार्य रमानाथ झा की 120वीं जयंती रविवार को किरण मैथिली साहित्य शोध संस्थान धर्मपुर उजान के तत्वावधान में मनायी गयी. प्रो. जगदीश मिश्र की अध्यक्षता में शुरुआत कुमारी अंजलि के जय-जय भैरवि गोसाउनिक गीत से हुई. मौके पर आचार्य रमानाथ झा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर डॉ बमभोला झा, रमणदत्त झा, डॉ सुनीता झा, डॉ अजित मिश्र, प्रो. ईशनाथ झा, डॉ विष्णुकांत मिश्र, प्रो. प्रबोध झा, डॉ जयानंद मिश्र सहित अन्य ने चर्चा की. उन्हें व्यक्ति से अधिक संस्था बताया. संचालन डॉ सती रमण झा व स्वागत इन्द्रनाथ झा ने किया. मौके पर सरोज ठाकुर, कन्हैयाजी झा, डॉ संजीत झा सरस, नंद कुमार राय, काशीनाथ झा किरण, प्रो. अशर्फी कामति, उदय नाथ झा, रतिनाथ झा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >