Darbhanga News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के लहेरियासराय स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र में अलौकिक रक्षाबंधन सह नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बिहार सेवाकेंद्रों की निदेशिका राजयोगिनी रानी दीदी ने रक्षाबंधन को मर्यादा, पवित्रता और समाज की रक्षा से जोड़ते हुए भाई-बहनों को सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया.
रक्षाबंधन को बताया मर्यादा और पवित्रता का पर्व
राजयोगिनी रानी दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं, बल्कि मर्यादा के बंधन में बांधकर व्यक्ति और समाज की रक्षा करने का संदेश भी देता है. उन्होंने कहा कि परमात्मा द्वारा बताए गए मर्यादाओं को जीवन में अपनाकर ही समाज और विश्व की रक्षा संभव है.
उन्होंने लोगों से दूसरों से मिलने वाले लाभ की चिंता करने के बजाय दूसरों को सुख देने का संकल्प लेने की अपील की.
समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर उठाया सवाल
रानी दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं चिंता का विषय हैं. उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि समाज को अभी इस पर्व की वास्तविक भावना और उसके संदेश को समझने की जरूरत है.
500 भाई-बहनों ने ली नशामुक्ति की शपथ
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ राजयोगी शिक्षक सुधाकर भाई ने करीब 500 भाई-बहनों को नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई. उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया.
पुलिस लाइन में भी 1000 जवानों को दिलाई गई शपथ
इससे पहले पुलिस लाइन में 600 पुरुष और 400 महिला पुलिसकर्मियों को भी नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई थी. इस दौरान पुलिसकर्मियों को नशे के दुष्परिणामों और नशामुक्त जीवन के महत्व की जानकारी दी गई.
कई लोगों ने रखे अपने विचार
कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर से पहुंचीं पद्मा बहन और भारती बहन, भास्कर भाई तथा दरभंगा सेवाकेंद्र की प्रमुख आरती बहन ने भी रक्षाबंधन, आध्यात्मिक जीवन और नशामुक्त समाज से जुड़े विषयों पर विचार रखे.
कार्यक्रम के आयोजन में पूजा, उर्मिला, विभा, रितु बहन तथा शिवजी, अर्जुन और अभिराम भाई का विशेष सहयोग रहा.
यह भी पढ़ें: मां जानकी की जन्मभूमि पहुंचकर भावविभोर हुए मुख्य चुनाव आयुक्त, बोले- बार-बार आना चाहूंगा
