Darbhanga News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की गयी गर्भवती महिलाओं की जांच

Darbhanga News:एमओआइसी डॉ विवेकानंद झा के नेतृत्व व स्वास्थ्य प्रबंधक कुमुद रंजन कुमार की देखरेख में प्रधानमंत्री मातृत्व शिशु सुरक्षा के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी.

Darbhanga News: जाले. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एमओआइसी डॉ विवेकानंद झा के नेतृत्व व स्वास्थ्य प्रबंधक कुमुद रंजन कुमार की देखरेख में प्रधानमंत्री मातृत्व शिशु सुरक्षा के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी. अस्पताल आये 287 मरीजों में 96 गर्भवती महिलाएं शामिल थी. इसे लेकर मरीजों की भीड़ लगी रही. गर्भवती महिलाओं को डॉ कुमारी अनुराधा व डॉ नरेश चंद विश्वास ने जांचा. आयुष चिकित्सक डॉ नोमानी हसन व सीएचओ मुकेश कुमार ने अलग-अलग ओपीडी कक्ष में अन्य मरीजों की जांच की. अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन, एचआइबी, एचबीएसएजी, ब्लड सूगर, रुटीन यूरिन आदि की जांच की गयी. जीएनएम गुंजन कुमारी, आशा फैसिलिटेटर हेमा देवी, अंजू देवी, आशा कार्यकर्ता आशा देवी, एएनएम स्कूल की छात्राएं समेत लैब टेक्नीशियन मुन्ना कुमार, शशि कुमार, मो. अनवर, श्याम बाबू सिंह आदि जांच में सहयोग किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >