Darbhanga News: आज मेंटेनेंस व टहनियों की छंटाई के लिए बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Darbhanga News:एरिया बोर्ड उपकेंद्र का टावर व इमरजेंसी फीडर तथा न्यू कादिराबाद पीएसएस का इंजीनियरिंग फीडर शटडाउन पर रहेगा.

Darbhanga News: दरभंगा. एरिया बोर्ड उपकेंद्र का टावर व इमरजेंसी फीडर तथा न्यू कादिराबाद पीएसएस का इंजीनियरिंग फीडर शटडाउन पर रहेगा. मेंटेनेंस एवं टहनियों की छंटाई के लिए अलग-अलग समय में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इमरजेंसी फीडर दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक, टावर फीडर दोपहर तीन बजे से शाम चार बजे तक और इंजीनियरिंग फीडर सुबह आठ बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा. इस दौरान जीएम रोड, आयकर चौक, पोस्ट आफिस चौक, पार्टी ऑफिस, यूनिवर्सिटी थाना, बाजार समिति, कोठिया, करकौली, हरपुर, शिशो पूर्वी, शिशो पश्चिमी, मब्बी, मखनाही, केतुका, लाधा, मुहमदपुर, बिरने, बरिऔल, कहरिया, करजापट्टी, माधोपट्टी, बौआरा, हरिहरपुर आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >