Darbhanga News: जाले थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. शनिवार को सदर-2 के एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने जाले थाना पहुंचकर मामले के अनुसंधान और पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की.
युवती की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी
एसडीपीओ ने बताया कि युवती की सकुशल बरामदगी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.
सात नामजद आरोपितों की तलाश
पुलिस के अनुसार मामले में दोघरा पंचायत के चकमिल्की निवासी मो. तुफैल उर्फ रेहान साह, वजीर साह, रौशन खातून सहित सात नामजद आरोपितों की तलाश जारी है. आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उनके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.
एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने कहा कि पुलिस जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर मामले का खुलासा करेगी.
