Darbhanga News: दहेज हत्यारोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Darbhanga News:दहेज हत्या मामले में वांछित अभियुक्त सदर थाना के मामल निवासी रामनारायण साह के पुत्र लालबाबू साह के घर पर शनिवार को सोनकी पुलिस ने इश्तेहार चिपका दिया.

Darbhanga News: सदर. दहेज हत्या मामले में वांछित अभियुक्त सदर थाना के मामल निवासी रामनारायण साह के पुत्र लालबाबू साह के घर पर शनिवार को सोनकी पुलिस ने इश्तेहार चिपका दिया. बताया जाता है कि आरोपित ने दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. अभियुक्त फरार चल रहा था. लगातार फरारी के कारण न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है. इस संबंध में सोनकी थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि फरार दहेज हत्यारोपित के घर इश्तेहार चिपकाया गया है. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >