नदी थाना की पुलिस ने दियारा क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर नदी थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को दियारा क्षेत्र के कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर नदी थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को दियारा क्षेत्र के कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान थाना क्षेत्र के उसड़ी, हरिनाही, कोला, उजुआ सहित कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान थानाध्यक्ष कुमार ने लोगों से किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की. कहा कि निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन हर कदम पर आपके साथ है. कुशेश्वरस्थान प्रशासन आपको हर सुविधा उपलब्ध करायेगी, क्योंकि मतदान आपका अधिकार है. मार्च में दर्जनों की संख्या में पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >