नवंबर में सकरी और रैयाम चीनी मिल का उद्घाटन करेंगे पीएम, विधायक ईश्वर मंडल का दावा

दरभंगा के सदर प्रखंड में आयोजित जन कल्याण शिविर में विधायक राजेश कुमार मंडल ने बड़ी घोषणा की. उन्होंने बताया कि वर्षों से बंद पड़ी सकरी और रैयाम चीनी मिलों को पुनः चालू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और नवंबर में प्रधानमंत्री के हाथों इनका उद्घाटन संभव है.

Sakri Sugar Mill & Raiyam Sugar Mill: सदर प्रखंड की खुटवारा और अतिहर पंचायत में बुधवार को सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने कहा कि वर्षों से बंद पड़ी सकरी एवं रैयाम चीनी मिल को पुनः चालू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

उन्होंने दावा किया कि नवंबर माह में प्रधानमंत्री के हाथों दोनों चीनी मिलों का उद्घाटन होना लगभग तय है.

पंचायत स्तर पर लगाए गए विभागीय स्टॉल

खुटवारा पंचायत के प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया ब्रजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया. वहीं अतिहर पंचायत के हेंगोली स्थित पंचायत सरकार भवन में मुखिया रेखा देवी की अध्यक्षता में शिविर लगा.

खुटवारा में बीडीओ रवि रंजन, सीओ निश्चल प्रेम, पीओ प्रेम कुमार, बीईओ राजेश कुमार, बीपीआरओ करुणा कश्यप सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया.

कई आवेदनों का मौके पर हुआ निस्तारण

शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, मनरेगा, कृषि, आपूर्ति और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए.

अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया, जबकि शेष आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने का भरोसा दिया.

योजनाओं की दी जानकारी

अतिहर पंचायत के हेंगोली स्थित पंचायत सरकार भवन में विधायक ईश्वर मंडल ने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग सह जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम राय, भाजपा नेता विद्यासागर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: सांसद गोपालजी ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात, कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार पर हुई चर्चा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >