टेंपो से आमने-सामने की टक्कर में फुलवारी शरीफ के युवक की मौत

टेंपो व बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

सदर. एनएच-27 पर मब्बी पुल के निकट रविवार की सुबह करीब 11 बजे टेंपो व बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पटना फुलवारी शरीफ निवासी मो. असरफ के पुत्र मो. असलम (23) के रूप में हुई. बताया जाता है कि असलम बाइक से पटना से दिल्ली मोड़ की तरफ आ रहा था, इसी क्रम में मब्बी पुल के निकट सामने से तेज रफ्तार से आ रहे टेंपो से आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी. टक्कर के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़ भाग निकला. घटना की सूचना मिलते ही मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार सदल-बल वहां पहुंचे. शव को कब्जे में ले लिया. स्थल पर लगे टेम्पो को जब्त कर पुलिस उसे थाना ले आयी. पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को जानकारी दी. जानकारी पर परिजन दरभंगा के लिए रवाना हो गये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >