फंदे से झूलती मिली विवाहिता की लाश

धनौली निवासी अनिल दास की 25 वर्षीया पत्नी निशु कुमारी का शव पुलिस ने दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

बहेड़ी. धनौली निवासी अनिल दास की 25 वर्षीया पत्नी निशु कुमारी का शव पुलिस ने दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. यह खबर आग की तरह गांव में फैल गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. हालांकि पुलिस मामले को संदेहास्पद बताते हुए छानबीन में जुटी है. बताया जाता है कि मृतका का मायका कुशियाम है. उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से धनौली निवासी दिनेश दास के पुत्र अनिल दास से हुई थी. अनिल परदेस में मजदूरी कर परिवार का भरन-पोषण करता था. उसे दो पुत्र व एक पुत्री है. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसडीपीओ दिलीप कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >