Darbhanga News: लनामिवि में पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 19 दिसंबर से

Darbhanga News: लनामिवि में पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा 19 दिसंबर से 10 जनवरी तक दो पाली में होगी.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि में पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा 19 दिसंबर से 10 जनवरी तक दो पाली में होगी. परीक्षा में दरभंगा मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले के पीजी स्तरीय कॉलेजों व विवि के पीजी विभागों के करीब 15 हजार छात्र छात्रा शामिल होंगे. विश्वविद्यालय ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली की दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगी.

जिलावार बनाया गया एक-एक केंद्र

परीक्षा आयोजन के लिए जिलावार एक- एक केंद्र बनाया गया है. दरभंगा में केएस कॉलेज, मधुबनी में बीएम कॉलेज रहिका, समस्तीपुर में बीवीकेवी कॉलेज तथा बेगूसराय में आरकेए लॉ कॉलेज को केंद्र बनाया गया है. परीक्षा कार्यक्रम चार ग्रुप में बांटकर तैयार किया गया है. ग्रुप ए में रसायन, वनस्पति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, ग्रुप बी में गणित, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, संगीत व नाट्यशास्त्र, ग्रुप सी में वाणिज्य, हिंदी, एआइएच, समाजशास्त्र, भूगोल एवं ग्रुप डी में जंतुविज्ञान, भौतिकी, इतिहास, दर्शनशास्त्र, उर्दू, पर्शियन एवं मैथिली विषय शामिल है. परीक्षा ग्रुप एवं पालीवार क्रमशः 19, 20, 22, 23, 24 दिसंबर तथा 03, 05, 06, 07, 08, 09 एवं 10 जनवरी को होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >