गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस तो दो मंजिले मकान से लगा दी छलांग

प्रमोद महतो की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार की रात जब पुलिस पहुंची तो भय से वह अपने दो मंजिला मकान से छलांग लगा दिया

सिंहवाड़ा(दरभंगा).

सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी निवासी फकीरा महतो के पुत्र प्रमोद महतो की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार की रात जब पुलिस पहुंची तो भय से वह अपने दो मंजिला मकान से छलांग लगा दिया. इससे उसका एक पैर व कमर की हड्डी टूट गयी. घटना से कुछ देर के लिए अफरा – तफरी की स्थिति रही. घटना से पुलिस अवाक रह गयी. उसे आनन फानन में सिंहवाडा सीएचसी पहुंचाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रमोद पर जानलेवा हमला मामले में न्यायालय से वारंट था. इसी आलोक में पुलिस कार्रवाई के लिए रात में उसके घर गयी थी. वह पुलिस के भय से छत से कूद गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >