Pahalgam Attack: बिहार से है आतंकी हमले पर पाकिस्तान को बधाई देने वाला युवक, जानिए दरभंगा-दुबई कनेक्शन

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. हमले के बाद एक युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा को बधाई दी थी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अब उसका बिहार कनेक्शन भी निकला है. पढ़ें पूरी खबर…

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश सहमा हुआ है. हमले में 25 से अधिक बेकसूर पर्यटकों ने अपनी जान गंवा दी. लेकिन, इस आतंकी हमले पर खुशी जाहिर करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर बधाई देने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया. आरोपी युवक का नाम मो. नौशाद है. युवक की गिरफ्तारी बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के मकदुमपुर मिल्लतनगर स्थित घर से हुई है. उसके खिलाफ देशद्रोह की प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसी मामले में रांची के सुखदेवनगर थाने में भी केस दर्ज किया गया है. रांची पुलिस भी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी. अब यह बात सामने निकल कर आई है कि गिरफ्तार युवक बिहार के दरभंगा का रहने वाला है.

भाई के सिम का करता था यूज

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोप युवक नौशाद दुबई में रहने वाले भाई के नाम से निकाले गए सिम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया चलाता है. इसके माध्यम से वह लगातार देशविरोधी पोस्ट करता था. 22 अप्रैल को उसने पहलगाम में हुए हमले के बाद एक्स पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की थी और लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान को बधाई दी थी. पोस्ट के वायरल होते ही देश में खलबली मच गई. मामला पुलिस मुख्यालय से बोकारो एसपी तक पहुंचा. इसके बाद एसपी ने तुरंत एसआईटी का गठन किया. टीम ने नेटवर्क को खंगालते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पटना सीरियल ब्लास्ट को लेकर भी पूछताछ

बोकारो से गिरफ्तारी के बाद झारखंड एटीएस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है. इधर, पुलिस और एटीएस पटना गांधी मैदान में हुए सीरियल ब्लास्ट में भी नौशाद का कनेक्शन खंगालने में जुटी हुई है. पटना धमाके को लेकर भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पटना ब्लास्ट का मास्टरमाइंड तहसीन बिहार के समस्तीपुर का था, जिसका ब्लास्ट से पहले और बाद में बोकारो के सिटी सेंटर में ठिकाना रहा था. इधर, झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि देशद्रोह जैसे संगीन मामले में गिरफ्तार नौशाद के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. मामले में ठोस कार्रवाई होगी.

ALSO READ: PM Modi: भव्य रैली की जगह शोक सभा में शामिल होंगे पीएम मोदी, पहलगाम हमले के बाद कार्यक्रम में बदलाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >