Darbhanga News: डीएमसीएच के सर्जरी बिल्डिंग में सर्जरी एवं ऑर्थो विभाग का जल्द शुरू होगा ओटी

Darbhanga News:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सर्जरी बिल्डिंग के ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन के लिए दरभंगा आने वाले हैं.

Darbhanga News: दरभंगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सर्जरी बिल्डिंग के ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन के लिए दरभंगा आने वाले हैं. अस्पताल सूत्रों के अनुसार 24 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के यहां आने की संभावना है. इसे लेकर डीएमसीएच प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है. मंत्री के आगमन से पहले पांचवें फ्लोर पर ओटी का काम पूरा करने पर काम चल रहा है. गुरुवार को अधीक्षक डॉ शीला कुमारी व उपाधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने ओटी का निरीक्षण कर जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया. बताया गया कि ओटी में लाइट, उपकरण व फर्नीचर का काम चल रहा है. कुछ ओटी में लाइट लगायी जा चुकी है. ओटी टेबल की सप्लाई की जा रही है. कुल 10 ओटी में से सात को फंक्शनल किया जायेगा. सात ओटी के हिसाब से 14 टेबल की व्यवस्था की जानी है. चार टेबल की आपूर्ति की जा चुकी है. शुक्रवार को पांच टेबल भेजा जायेगा. ओटी संचालन को लेकर चिकित्सक व स्टॉफ रूम, कपड़ा बदलने का कमरा व अन्य काम पूरा किया जाना है. सर्जरी, ऑर्थो, एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों को रूम चिन्हित करने को कहा गया है. इसके अलावा बिल्डिंग में पैथोलॉजी व रक्त अधिकोष विभाग को भी शिफ्ट किया जायेगा.

सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का भी किया निरीक्षण

डीएमसीएच के दोनों अधिकारियों ने अस्पताल परिसर स्थित सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का भी निरीक्षण किया. खासकर वहां इंडोर शुरू करने को लेकर चिकित्सकों के साथ चर्चा की गयी. बताया गया कि बिना मैनपावर के वार्ड शुरू नहीं किया जा सकता है. ओटी का भी बांकी काम पूरा किया जाना है. इधर, कहा जा रहा है कि मैन पावर की नियुक्ति के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को कई बार लेटर लिखा जा चुका है. ऊपर से इस दिशा में अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. इस कारण गंभीर मरीजों को परामर्श देने के बाद पटना व दिल्ली रेफर करने का काम जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >