Darbhanga News: बेटियों का सिंदूर मिटाने वालों को जीवन भर याद रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

Darbhanga News:धर्म पूछकर निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाने के कायराना करतूत की सजा आतंकियों के साथ उनके आकाओं को भारतीय सेना ने दे दिया.

Darbhanga News: दरभंगा. धर्म पूछकर निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाने के कायराना करतूत की सजा आतंकियों के साथ उनके आकाओं को भारतीय सेना ने दे दिया. बुधवार की सुबह आंख खुलने के बाद जैसे ही इस कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल प्रभात खबर के समाचार के जरिए मिली, एक पखवाड़ा से सीने में धधक रही प्रतिशोध की ज्वाला को ठंडक पहुंची. भारतीय सेना को इस शानदार कार्रवाई के लिए आम से लेकर खास सभी ने आत्मिक सलामी दी. लोगों में गुस्सा इतना भड़का हुआ था कि कार्रवाई की जानकारी होते ही उसकी प्रतिक्रिया ऐसे देने लगे मानो उन्होंने खुद अपने हाथों से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया हो. वैसे लोग इसे आतंकी सरगना पाकिस्तान के लिए सबक सिखाने की शुरूआत मान रहे हैं. उत्साहित लोगों ने विजय जुलूस निकालकर जहां भारत माता के जयकारे लगाये, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे बुलंद किये. इस कड़ी में जगह-जगह शहर से लेकर गांव तक विजय जुलूस निकाला गया. महात्मा गांधी कॉलेज में शासी निकाय के सचिव डॉ हरिनारायण सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ राधाकृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में कॉलेज परिसर से निकला जुलूस बापू चौक होते हुए सुंदरपुर तक गया. मौके पर कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में सरकार एवं सेना के पराक्रम का अभिनंदन करते हुए वक्ताओं ने पाकिस्तानी गोलीबारी में हताहत आधा दर्जन नागरिकों के प्रति शोक संवेदना भी प्रकट की. सरकार से उनके परिजनों को आर्थिक सहायता भी देने की मांग की. कहा कि देश की बेटियों का सिंदूर मिटाने वालों को भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर उनके आने वाली पीढ़ियों को भी याद रहेगा. मौके पर राजकुमार साह, प्रेम कुमार, डॉ बालेंदु प्रसाद साहु, डॉ दीपक महतो, डॉ देवी कुमारी, राम कुमार, डॉ विष्णु प्रसाद मंडल, डॉ नीतू, डॉ शिखा, डॉ अविनाश कुमार, डॉ चंद्रा कर्ण, डॉ रुपम कुमारी, रंजीत कुमार चौरसिया, डॉ राखी कुमारी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >