Darbhanga News: विशेष नामांकन अभियान को मिला विस्तार, अब 22 अप्रैल तक प्रवेशोत्सव

Darbhanga News: नये अकादमिक सत्र 2025 -26 में सभी छह वर्ष के बच्चों का निकट के प्राथमिक अथवा प्रारंभिक विद्यालयों में नामांकन करने के लिए नामांकन अभियान-प्रवेशोत्सव की तिथि को विस्तारित किया गया है.

Darbhanga News: दरभंगा. नये अकादमिक सत्र 2025 -26 में सभी छह वर्ष के बच्चों का निकट के प्राथमिक अथवा प्रारंभिक विद्यालयों में नामांकन करने के लिए नामांकन अभियान-प्रवेशोत्सव की तिथि को विस्तारित किया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने कहा है कि एक से 15 अप्रैल के बीच नामांकन पखवाड़ा चलाया गया. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अभी भी छह वर्ष तक के सभी बच्चों का नामांकन नहीं हो पाया है. उन्होंने इस आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए नामांकन अभियान- प्रवेशोत्सव की तिथि 22 अप्रैल तक विस्तारित किये जाने की जानकारी दी है. डीइओ एवं डीपीओ को लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.

प्रारंभिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निदेशक ने मांगी जानकारी

प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने शौचालय, पेयजल आदि के संबंध में अति आवश्यकता वाले प्रारंभिक विद्यालयों की सूची तीन दिन में मांगी है. निदेशक साहिला ने डीइओ को भेजे पत्र में कहा है कि विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का प्रथम कर्तव्य है. विभागीय समीक्षा के क्रम में यह मामला प्रकाश में आया है कि कई प्रारंभिक विद्यालयों में शौचालय, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधा की अति आवश्यकता है. उन्होंने तीन दिनों के अंदर विहित प्रपत्र में सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >