Darbhanga: कुशेश्वरस्थान से गणेश तो गौड़ाबौराम से संतोष ने वीआइपी से कराया नामांकन

विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवारों में काफी उत्साह दिखा.

बिरौल. विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवारों में काफी उत्साह दिखा. गौड़ाबौराम विस क्षेत्र से वीआइपी प्रत्याशी संतोष सहनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान अफजल अली खान ने दावा किया कि उन्होंने राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया है. इसे लेकर राजनीतिक हलचल और बढ़ गयी है. वहीं 78 कुशेश्वरस्थान विस क्षेत्र से वीआइपी प्रत्याशी गणेश भारती ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस दौरान पार्टी के संस्थापक मुकेश साहनी उपस्थित थे. राज्यसभा जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनका लक्ष्य उपमुख्यमंत्री पद है. आनेवाले समय में बिहार की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभायेंगे. खबर लिखे जाने तक नामांकन की प्रक्रिया जारी थी. कई उम्मीदवार नाजीर रसीद कटवाने के लिए पहुंचे थे. वहीं गौड़ाबौराम विस क्षेत्र से अख्तर शहंशाह ने एआइएमआइएम प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया. हालांकि समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर प्रत्याशियों की अंतिम सूची की जानकारी नहीं दी जा सकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >