Darbhanga: जीवेश कुमार, भोला यादव, रामचंद्र प्रसाद, ऋषि मिश्रा एवं श्याम भारती ने किया नामांकन

जिला के ग्रामीण, दरभंगा शहर हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी एवं जाले विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई.

दरभंगा. जिला के ग्रामीण, दरभंगा शहर हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी एवं जाले विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई. 10 अक्टूबर से प्रारंभ नामांकन के अंतिम दिन 17 अक्टूबर तक कुल 118 प्रत्याशियों ने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया. जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा शहर विधानसभा क्षेत्र में कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 10, हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में 17, बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में 29, केवटी विधानसभा क्षेत्र में 21 एवं जाले विधानसभा क्षेत्र से 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. शुक्रवार को इन क्षेत्रों से नामांकन करने वाले कुछ प्रमुख लोगों में जाले से भाजपा प्रत्याशी जीवेश कुमार, कांग्रेस के ऋषि मिश्रा, बहादुरपुर से राजद प्रत्याशी भोला यादव, हायाघाट से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद, माकपा के श्याम भारती, दरभंगा शहर से वीआईपी के उमेश सहनी, द प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी आदि शामिल हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >