Darbhanga News: चट्टी रेल गुमटी से वाहनों का आवागमन आज से नहीं, प्रशासन ने वैकल्पिक रूट किया जारी

Darbhanga News:निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण में बाधक बन रही सड़क जाम की समस्या को देखते हुए वाहन परिचालन की व्यवस्था में फेर बदल किया गया है.

Darbhanga News: दरभंगा. लहेरियासराय रेल स्टेशन के निकट चट्टी रेल गुमटी पर निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण में बाधक बन रही सड़क जाम की समस्या को देखते हुए वाहन परिचालन की व्यवस्था में फेर बदल किया गया है. सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेट के वरीय परियोजना अभियंता, कार्य प्रमंडल, दरभंगा के आलोक में लहेरियासराय टावर-चट्टी-फेकला पथ में अवस्थित रेल फाटक संख्या 21 के बदले आरओबी व पहुंच पथ निर्माण का कार्य निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए डायवर्ट किया गया है. 25 जून से कार्य समाप्ति तक के लिए यह परिवर्तन किया गया है. इसके तहत जिला परिषद कार्यालय, लहेरियासराय से चट्टी रेलवे गुमटी सं. 21 तक आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा. दरभंगा शहर से फेकला की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन लोहिया चौक होते हुए पडासराय गुमटी सं. 18 से जा सकेंगे.वहीं फेकला की तरफ से आने वाले छोट वाहन का प्रवेश रेलवे गुमटी सं. 22 से एवं बहेड़ी के तरफ से आने वाले छोटे वाहनों का प्रवेश बहादुरपुर पथ होते हुए गुमटी सं. 19 से होकर शहर में प्रवेश करेंगे. बड़े वाहन पंडासराय गुमटी सं. 18 से आवागमन जारी रखेंगे. दरभंगा से फेकला की तरफ जाने एवं आने वाले दो पहिया वाहनों का लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर निर्मित फुट ऑवर ब्रीज से आवागमन जारी रहेगा. एसडीओ ने यातायात थानाध्यक्ष को कार्य स्थल एवं रूट पर सुगम यातायात के लिए अपने स्तर से यातायात आरक्षी बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश भी दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >