Darbhanga News: अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के केंद्र में रही नयी तकनीक

Darbhanga News:सम्मेलन की शुरुआत प्रधानाचार्य प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह के दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुई.

Darbhanga News: जाले. महाकवि कालिदास दास सूर्यदेव महाविद्यालय त्रिमुहान चंदौना में शनिवार को शास्त्र से समाज निर्माण विषय पर ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से अंतर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ. सम्मेलन की शुरुआत प्रधानाचार्य प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह के दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुई. इसके बाद स्वागत गीत की प्रस्तुति स्नातक विज्ञान की छात्राओं द्वारा की गयी. विशिष्ट अतिथियों में लनामिवि के जीडीआर-टू कुमार डॉ मनीष व लनामिवि के स्टेट ऑफिसर डॉ कामेश्वर पासवान की सहभागिता रही. इस दौरान ऑनलाइन माध्यम से वेव्स इंडिया के सेक्रेटरी प्रो. शशि तिवारी व डॉ अपर्णा धीर ने विचार रखे. वहीं स्वीडन के चाल्मर्स प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आलोक रंजन ने नैनो टेक्नाेलाॅजी, सेमीकंडक्टर-टू : द ब्रेन ऑफ मॉडर्न लाइफ, स्पेस मिशन, आप्टिकल फाइबर, पार्टिकल नेचर ऑफ लाइट व लिथियम मेटल बैट्री पर चर्चा की. डॉ सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, प्रो. एससी झा, प्रो. अब्दूस सलाम जिलानी ने भी विचार रखे. वैलिडिटी सेशन की समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापन प्राध्यापिका डॉ ममता पांडेय द्वारा किया गया. तकनीकी सत्र की शुरुआत में भारत सरकार के हिंदी सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य डॉ श्वेत केतु शर्मा, इलाहाबाद विवि के सहायक प्रोफेसर डॉ भानू प्रकाश व रांची विवि की ममता सागर ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर विचार प्रस्तुत किया. सत्र की अध्यक्षता प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह ने की. धन्यवाद ज्ञापन मिल्लत कॉलेज दरभंगा के बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ एमके अंसारी व डॉ मुकेश कुमार ने किया. महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी पेपर प्रस्तुत किये. संचालन डॉ ज्योतिन्द्र कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >