Darbhanga News: छात्रों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने में मददगार साबित होगी नयी शिक्षा नीति

Darbhanga News:मिल्लत कॉलेज में शनिवार को नव - नामांकित छात्र- छात्राओं के लिए प्रेरण कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुआ.

Darbhanga News: दरभंगा. मिल्लत कॉलेज में शनिवार को नव – नामांकित छात्र- छात्राओं के लिए प्रेरण कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुआ. इसमें डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार मेहता ने नई शिक्षा नीति के तहत सीबीसीएस प्रणाली की अच्छाइयों से छात्र- छात्राओं को अवगत कराया. छात्रों से कहा कि इस नई प्रणाली की चुनौतियों को स्वीकार कर कठिन मेहनत से आगे बढ़ें. इस प्रणाली में कई रोजगारपरक विषयों को शामिल किया गया है, जो छात्र हित में है. प्रधानाचार्य डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह ने कहा कि यह प्रणाली छात्र- छात्राओं के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने में मददगार है. नयी शिक्षा नीति की चुनौतियों को छात्र- छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को भी स्वीकार करना होगा. उन्होंने छात्रों से वर्ग मे उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करने पर बल दिया. डॉ महेश चंद्र मिश्रा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से नई शिक्षा नीति तथा सीबीसीएस प्रणाली के विभिन्न आयामों यथा सिलेबस, क्रेडिट, परीक्षा, मूल्यांकन तथा ग्रेड आदि की जानकारी साझा की. डॉ जमशेद आलम ने नई प्रणाली की समझ की कमी के कारण होने वाली परेशानियों के समाधान से अवगत कराया. एनएटीएस के नोडल ऑफिसर डॉ मुदस्सिर हसन भट ने छात्र- छात्राओं को अप्रेंटिसशिप स्कीम से जुड़ी बातें बतायी. संचालन डॉ संजील तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ शाहनवाज आलम ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >