Darbhanga: नेहरू स्टेडियम 200 करोड़ से बनेगा राष्ट्रीय स्तर का खेल परिसर, मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

दरभंगा के ऐतिहासिक नेहरू स्टेडियम को 200 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा. इसमें अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम, इंडोर हॉल, स्विमिंग पूल, और 100 बेड का हॉस्टल जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं शामिल होंगी.

Darbhanga News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार के विकास को नई दिशा दे रही है. दरभंगा के ऐतिहासिक नेहरू स्टेडियम को करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से 10 एकड़ में राष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर के रूप में विकसित करने की योजना है. इससे मिथिला की खेल प्रतिभाओं को अपने क्षेत्र में ही आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी.

10 एकड़ में विकसित होगा राष्ट्रीय स्तर का खेल परिसर

संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में हुई बैठक में प्रस्तावित परियोजना की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि नेहरू स्टेडियम परिसर में आधुनिक खेल सुविधाओं को विकसित किया जाएगा.

प्रस्तावित परियोजना के तहत अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा. इसमें डे-नाइट मैचों के आयोजन के लिए हाइ मास्ट लाइट्स, हाइब्रिड टर्फ पिच और आधुनिक पवेलियन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है.

इंडोर हॉल में कई खेलों की मिलेगी सुविधा

प्रस्तावित इंडोर मल्टीपरपज हॉल में विभिन्न खेलों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इसमें स्विमिंग पूल, बॉक्सिंग रिंग, जूडो-रेसलिंग क्षेत्र, चार बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल, स्क्वैश और जिम की सुविधा प्रस्तावित है.

इसके अलावा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्पोर्ट्स साइंस, बायो-मैकेनिक्स और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी.

100 बेड का हॉस्टल और गेस्ट हाउस भी होगा

खेल परिसर में खिलाड़ियों के रहने के लिए 100 बेड का छात्रावास प्रस्तावित है. इसके साथ गेस्ट हाउस और डाइनिंग हॉल भी बनाया जाएगा. इससे बाहर से प्रशिक्षण या प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को भी सुविधाएं मिल सकेंगी.

संजय सरावगी ने कहा कि प्रस्तावित खेल परिसर दरभंगा को बिहार के प्रमुख खेल केंद्रों में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इससे मिथिला क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलेंगी.

यह भी पढ़ें

दरभंगा-जयनगर समेत कई ट्रेनों के मार्ग और ठहराव में बदलाव, यात्रा से पहले जानें पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >