Darbhanga News: एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया बाढ़ के पानी में डूबे बुजुर्ग का शव

Darbhanga News:तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के सपही निवासी बालेश्वर मुखिया का शव रविवार को एनडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया.

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के सपही निवासी बालेश्वर मुखिया का शव रविवार को एनडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया. शव मिलते ही बालेश्वर के परिजनों में कोहराम मच गया. इधर सीओ गोपाल पासवान की पहल पर रविवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम सेवका गांव पहुंची. 11 अक्तूबर को बाढ़ में डूबे बालेश्वर मुखिया की तलाशी प्रारंभ की. बताया जाता है कि घंटों प्रयास के बाद टीम के सदस्यों ने शव को बरामद कर लिया. शव मिलते ही तिलकेश्वर थाना की पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. सीओ पासवान ने बताया कि आपदा की संचिका संधारण के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता राशि दी जाएगी. मालूम हो कि बालेश्वर मुखिया शनिवार को अपने गांव सपही से सेवका जा रहा था. इसी क्रम में रास्ते में फैले बाढ़ के पानी में पांव फिसल जाने से वह गहरे पानी में चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >