Darbhanga News: एनडीए का नगर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कल

Darbhanga News:सम्मेलन को एनडीए के पांचों घटक दल के प्रमुख नेता संबोधित करेंगे.

Darbhanga News: दरभंगा. लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में 11 सितंबर को आयोजित दरभंगा नगर विधानसभा स्तरीय एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया. कहा कि सुबह 10.30 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में एनडीए के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे. सम्मेलन को एनडीए के पांचों घटक दल के प्रमुख नेता संबोधित करेंगे. कहा कि यह सम्मेलन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक सक्रियता सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगा. सम्मेलन में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति, आगामी चुनावी तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष चर्चा की जायेगी. मौके पर उपाध्यक्ष राजू तिवारी, सोनी पूर्वे, विधानसभा संयोजक लक्ष्मण कास्यंकार, विधानसभा प्रभारी मुकुन्द चौधरी, मंडल अध्यक्ष रमेश झा, रतन पासवान, पिंटू भंडारी, ध्रुव मंडल, कामोद राय, संंतोष झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >