Darbhanga News: राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मइ को, 19 बेंचों का किया गया गठन

Darbhanga News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल में सुबह 10 बजे से होगा.

Darbhanga News: दरभंगा. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल में सुबह 10 बजे से होगा. इसमें आपसी सुलहनामे के आधार पर कंपाउडेबल वादों की सुनवाई होगी और वादों का निस्तारण किया जायेगा. राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक संचालन को लेकर बिहार विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्राधिकार की स्थानीय सचिव आरती कुमारी ने बताया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों की सुनवाई के लिये 19 बेंचों का गठन किया गया है. व्यवहार न्यायालय दरभंगा में कुल 12 बेंच, व्यवहार न्यायालय बेनीपुर में 03 एवं व्यवहार न्यायालय बिरौल में 04 बेंच का गठन किया गया है. कहा है कि प्रत्येक बेंच में एक पीठासीन पदाधिकारी, वकील के साथ एक पीठ लिपिक की प्रतिनियुक्ति की गई है. राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मुकदमों की सुनवाई होगी. इसमें विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा – शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एनआइ एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बीएसएनएल इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >