Darbhanga News: हर एक वैद्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल रहना आवश्यक : नगर आयुक्त

Darbhanga News:मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा चरण एक अगस्त को प्रारूप प्रकाशन के साथ शुरू हो जाएगा.

Darbhanga News: दरभंगा. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा चरण एक अगस्त को प्रारूप प्रकाशन के साथ शुरू हो जाएगा. मतदाता सूची के प्रारूप में मृत, दोहरी प्रविष्टि एवं लंबे समय से अनुपस्थित मतदाताओं को छोड़कर अन्य सभी का नाम शामिल है, किंतु सभी का नाम शामिल रहने के लिए प्रमाण पत्र अपलोड करना आवश्यक है. दूसरे चरण में सभी बूथ लेवल अफसर दावा- आपत्ति के साथ-साथ घर घर जाकर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे तथा इसे बीएलओ एप पर अपलोड करेंगे. इसके पहले प्रारूप मतदाता सूची में शामिल मृत मतदाता पर एक बार फिर से काम करते हुए, इसे चिन्हित करना है तथा उनके फार्म पर मृत लिखकर अपलोड करना है. यह बातें टाउन हॉल में आयोजित बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक की बैठक में गुरुवार को नगर आयुक्त राकेश गुप्ता ने कही. स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में शामिल रहने के लिए हर एक नागरिक का निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रमाण पत्र अपलोड करना आवश्यक है. उन्होंने सभी बीएलओ को मतदाता सूची में शामिल नहीं रहने वाले नागरिकों से फॉर्म 6 भरवाकर आवश्यक प्रमाण पत्र लेने का निर्देश दिया. सदर प्रखंड के बीडीओ डॉ रवि रंजन ने पहले चरण के कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए शहरी विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षक तथा एइआरओ की हौसला अफजाई की. इसी ऊर्जा के साथ आगे का काम करने की अपील की. कार्यक्रम में उपनगर आयुक्त, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नितेश कुमार सिंह उपस्थित रहे. प्रशिक्षण में स्पष्ट किया गया कि शहरी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र की संख्या में बढ़ोतरी की गई है. पुराने बूथ से कुछ मतदाताओ का नाम काटकर नए मतदान केंद्र में शामिल किया गया है. इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. जिन मतदान केंद्र से मतदाताओं को हटाया गया है, वे मतदाता अपना फार्म नए मतदान केंद्र वाले बूथ लेवल अधिकारी को सिपुर्द कर देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >