Muzaffarpur Mandi Update:  बाजार में उतार-चढ़ाव, ताजा भाव जारी हुए

Muzaffarpur Mandi Update: मुजफ्फरपुर के अहियापुर मंडी में सब्जी, अनाज, दाल और तेल के ताजा भाव जारी हुए हैं। आलू 800-900 और प्याज 1800 रुपये क्विंटल पर है। दाल और तेल के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जाने विस्तार से….

Muzaffarpur Mandi Update: मुजफ्फरपुर के अहियापुर बाजार समिति में मंगलवार (5 मई) को खाद्य वस्तुओं के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं. सब्जी, अनाज, दाल और तेल के दामों में उतार-चढ़ाव के कारण बाजार में हलचल तेज हो गई है और इसका असर आम उपभोक्ताओं के बजट पर भी साफ दिख रहा है.

सब्जियों के दाम (प्रति क्विंटल) 

  . आलू 800 से 900 रुपये 

. प्याज 1800 रुपये प्रति क्विंटल 

. अनाज के दाम (प्रति क्विंटल)

 . चावल 3000 से 10000 रुपये

 . धान (ग्रेड-1) 2300 से 2600 रुपये

 . धान (ग्रेड-2) 2000 से 2200 रुपये

 . गेहूं 2400 से 2470 रुपये

.  आटा 3200 से 3400 रुपये 

. मक्का 1900 से 1950 रुपये

 . अरहर दाल 120 से 140 रुपये प्रति किलो

. मसूर दाल 60 से 80 रुपये 

. उड़द दाल (छिलका) 140 से 145 रुपये 

तेल के दाम

. सरसों तेल 140 से 190 रुपये लीटर

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, मंडी में कीमतें मांग और आपूर्ति के आधार पर तय हो रही हैं, इसलिए आने वाले दिनों में इनमें बदलाव संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Purushottam Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >